Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ गहराया 'चूल्हा बंदी' आंदोलन
Chulha Bandi

केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में जारी 'चिता आंदोलन' के तहत 'चूल्हा बंदी' आंदोलन ने और भी उग्र रूप ले लिया है। आंदोलन की अगुवाई कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। बीपी कम होने और गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद अमित भटनागर ने ओरल भोजन (मुंह से खाना) लेने से साफ इनकार कर दिया है और डॉक्टरों द्वारा केवल आईवी ड्रिप से उनका इलाज किया जा रहा है। इस बीच आंदोलन को लेकर उपजे भारी प्रशासनिक तनाव के बीच छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल सोमवार से अचानक छुट्टी पर चले गए हैं, जबकि रविवार की कार्रवाई के बाद छुट्टी पर गए एसपी दो दिनों बाद बुधवार को ड्यूटी पर वापस लौटे हैं।

आंदोलनकारियों का आरोप है कि लगभग 44,605 करोड़ रुपए की इस महात्वाकांक्षी परियोजना के लिए प्रशासन ने फर्जी ग्रामसभाएं आयोजित कर जबरन जन-सहमति दिखाई है। आंदोलन से जुड़ीं नेता दिव्या अहिरवार का दावा है कि अमित भटनागर परियोजना से जुड़े 400 करोड़ रुपए के बड़े भ्रष्टाचार के दस्तावेज सार्वजनिक करने वाले थे, इसीलिए पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन स्थल से जबरन हिरासत में लिया। दौधन बांध निर्माण से छतरपुर और पन्ना जिले के हजारों आदिवासियों व ग्रामीणों की जमीनें जलमग्न होने की आशंका है, जिसके चलते ग्रामीण अपने सही मुआवजे, उचित पुनर्वास और अधिकारों की लड़ाई को लेकर लगातार सड़कों पर डटे हुए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 22 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.