Since: 23-09-2009
देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत समेत देश के बड़े हिस्से में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। उत्तर प्रदेश में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से वाराणसी और प्रयागराज के कई घाट जलमग्न हो गए हैं। काशी में दशाश्वमेध से पंचगंगा घाट तक रत्नेश्वर महादेव मंदिर सहित करीब 40 छोटे मंदिरों में पानी भर गया है। वहीं, राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से गर्मी बढ़ गई है और बीकानेर संभाग के कई जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।
दूसरी ओर, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे केदारनाथ हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रशासन मलबा हटाने में जुटा है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के कटरा में खराब मौसम और भारी बारिश के चलते वैष्णो देवी यात्रा लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रही। मौसम विभाग ने राजस्थान समेत कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |