Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, आज हाईकोर्ट में सुनवाई
Sonam Wangchuk, private hospital; hearing , High Court

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने उन्हें निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है। रविवार को वांगचुक की भूख हड़ताल का 22वां दिन है और उन्होंने ड्रिप, ओआरएस व दवाएं लेने से भी इनकार कर दिया है। उधर, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है और प्रदर्शनकारी 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं।

वांगचुक ने सोशल मीडिया पर 20 जुलाई को "आजादी का दूसरा आंदोलन" बताते हुए पेपर लीक और कथित अवैध हिरासत के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। वहीं, सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर रात निर्देश मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह विशेष रणनीति के तहत उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बिना टकराव कार्रवाई के लिए पहले से रिहर्सल की और वीडियोग्राफी से बचने के लिए सादे कपड़ों में कर्मियों के साथ सफेद चादरों का इस्तेमाल किया।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 19 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.