Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
राज्य खेल अलंकरण के लिए 5 अगस्त तक आवेदन, खिलाड़ियों को 5 लाख तक पुरस्कार
state sports awards , August 5, players

छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2025-26 के राज्य खेल अलंकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित करेगा। आवेदन 5 अगस्त तक खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकेंगे। सभी जिलों के खेल अधिकारियों और राज्य खेल संघों को आवेदन सत्यापित कर निर्धारित समय सीमा में संचालनालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

 

राज्य खेल अलंकरण के तहत सीनियर खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार में 3 लाख रुपये, जूनियर खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार में 1.50 लाख रुपये तथा उत्कृष्ट प्रशिक्षकों और निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के तहत 1.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। दलीय खेलों में सीनियर टीमों को अधिकतम 5 लाख रुपये तक की मुख्यमंत्री ट्रॉफी मिलेगी। इसके अलावा राज्य स्तरीय पदक विजेताओं और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को खेलवृत्ति तथा राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वालों को नकद प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 18 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.