Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
वक्फ बोर्ड विवाद पर AIMIM का हमला, सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान
AIMIM , Waqf Board , announces social boycott,  Sanwar Patel.

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर जारी विवाद के बीच AIMIM ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि सनवर पटेल को निकाह, वलीमा, जन्मदिन और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में आमंत्रित न किया जाए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस विधायक और वक्फ बोर्ड के सदस्य से भी नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन कानून का समर्थन करने वालों का सामाजिक स्तर पर विरोध होना चाहिए।

AIMIM ने कहा कि पार्टी पूरे मध्य प्रदेश में घर-घर जाकर इस मुद्दे पर जनजागरूकता अभियान चलाएगी और पोस्टर-बैनर के माध्यम से लोगों से सामाजिक बहिष्कार की अपील करेगी। उल्लेखनीय है कि वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति के बाद से मुस्लिम संगठनों और उलेमा के बीच विरोध लगातार तेज हो रहा है। वहीं, डॉ. सनवर पटेल की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 17 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.