Since: 23-09-2009
ग्वालियर-चंबल अंचल में मानसून की रफ्तार थमने से लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन फिलहाल पहाड़ों की तराई में बनी हुई है, जिससे क्षेत्र में अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी के पास बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 18 जुलाई से मौसम बदलने और हल्की से मध्यम बारिश शुरू होने की संभावना जताई गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में सक्रिय मौसम प्रणालियां ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से दूर हैं, इसलिए बारिश के अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन रही हैं। बारिश की कमी का असर खरीफ फसलों पर भी पड़ रहा है, जिससे धान सहित अन्य फसलों की रोपाई प्रभावित हो रही है। किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि अगले कुछ दिनों में पर्याप्त वर्षा नहीं होने पर फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |