Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
जगन्नाथ रथयात्रा: अहमदाबाद में कड़ी सुरक्षा, पुरी में सोने की झाड़ू से होगी रथों की सफाई
 Jagannath Rath Yatra, Ahmedabad, golden broom in Puri.

भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के दौरान अहमदाबाद में इस बार सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पिछले साल तीन हाथियों के बेकाबू होने की घटना को देखते हुए हाथियों को पैरों में जंजीर बांधकर यात्रा में शामिल किया गया। जामालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती के बाद गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में रथयात्रा शुरू हुई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने पारंपरिक सोने की झाड़ू से रथ के आगे सफाई कर यात्रा को रवाना किया।

वहीं, ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को भव्य रथों पर विराजमान किया जाएगा। गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव पारंपरिक 'छेरा पहंरा' रस्म के तहत सोने की झाड़ू से रथों की सफाई करेंगे। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे हैं और शाम को गुंडिचा मंदिर तक तीनों रथों को खींचने की परंपरा निभाई जाएगी।

 
Priyanshi Chaturvedi 16 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.