Since: 23-09-2009
मध्य प्रदेश में सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा और विभाग के सचिव जॉन किंग्सली के बीच तबादलों को लेकर विवाद गहरा गया है। मंत्री ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखित शिकायत भेजते हुए आरोप लगाया कि सचिव ने केवल अपने हित वाले तबादले किए और उनके द्वारा भेजी गई पूरी सूची को रोक दिया। मंत्री ने यह भी कहा कि ट्रांसफर प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों की सिफारिशों को भी नजरअंदाज किया गया।
वहीं, सचिव जॉन किंग्सली ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि बैठक में जिन नामों पर सहमति बनी थी, बाद में उनकी जगह दूसरी सूची भेजी गई थी, इसलिए उसे रोका गया। मामले के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव तक पहुंचने के बाद शासन ने गोपनीय जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, सचिव से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिकायत के साथ मंत्री ने एक कथित व्हाट्सएप चैट भी संलग्न की है, जिसमें पैसे मांगने का आरोप लगाया गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |