Since: 23-09-2009
रायपुर में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक-8 में डेकाथलॉन के पास मुख्य नाले पर बने अवैध पाटे को जेसीबी से हटाकर नाले की सफाई कराई। निगम के अनुसार अवैध निर्माण के कारण नाले की सफाई बाधित हो रही थी, जिससे बारिश के समय आसपास के क्षेत्र में पानी भरने की समस्या उत्पन्न हो रही थी। कार्रवाई के दौरान जोन-9 के अधिकारियों की मौजूदगी में जल निकासी का मार्ग पूरी तरह साफ कराया गया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नालों पर अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इससे पहले पंडरी के दुर्गानगर और ब्रम्हदेईपारा में भी नालों पर किए गए अवैध कब्जे हटाए गए थे। वहीं सुखराम नगर में करीब तीन एकड़ में हो रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए अवैध सड़क और निर्माण को ध्वस्त किया गया। निगम का कहना है कि मानसून के दौरान जलभराव रोकने और अवैध निर्माण पर सख्ती आगे भी जारी रहेगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |