Since: 23-09-2009
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की ओर से जारी बताए जा रहे वीडियो में दिल्ली जाने वाली ट्रेन के डिब्बों पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' और 'मोदी मुर्दाबाद' जैसे नारे लिखे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा का भी जिक्र किया है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और रेलवे स्टेशन परिसर के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि नारे लिखने वालों की पहचान की जा सके। पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी का 15 और 17 जुलाई को पंजाब दौरा प्रस्तावित है, जिसमें वे लुधियाना और जालंधर के कार्यक्रमों के साथ जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन की नई इमारत तथा चंडीगढ़ में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर सकते हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |