Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में 1 अगस्त से प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू
electricity system , Chhattisgarh government offices, August 1.

केंद्र सरकार की पुनरुत्थान वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) की शर्तें पूरी नहीं होने पर केंद्रीय अनुदान का एक हिस्सा रुकने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग और बिलिंग व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। पहले चरण में 1 अगस्त 2026 से ब्लॉक और उससे ऊपर के सभी सरकारी कार्यालयों में बिजली इस्तेमाल करने से पहले मोबाइल रिचार्ज की तरह बैलेंस भरना अनिवार्य होगा। दूसरे चरण में निचले स्तर के कार्यालयों को इस व्यवस्था से जोड़ा जाएगा।

 

सरकार ने 30 जून 2026 तक के बिजली बकाया को फ्रीज कर चार तिमाही किस्तों में भुगतान करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक विभाग को यूनिक ग्रुप आईडी दी जाएगी और बैलेंस कम होने पर नोडल अधिकारी को एसएमएस व व्हाट्सएप के जरिए पहले से अलर्ट मिलेगा। रिचार्ज नहीं होने पर बिजली कटने से पहले सीमित ग्रेस पीरियड और एक बार अतिरिक्त सात दिन की मोहलत भी मिलेगी, जबकि तय समय तक बकाया नहीं चुकाने वाले विभागों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 12 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.