Since: 23-09-2009
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार, 12 जुलाई को भिंड जिले के लहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करेंगे। दोपहर करीब 1:15 बजे पात्र महिलाओं के खातों में 1,500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। पहले यह कार्यक्रम मेहगांव में प्रस्तावित था, लेकिन बारिश की संभावना को देखते हुए इसे लहार स्थानांतरित कर दिया गया। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चलेगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री स्थानीय विधायक के निवास पर भी जाएंगे।
इस दौरान राज्य सरकार महिलाओं के लिए 'लखपति गोपालक दीदी योजना' की भी घोषणा कर सकती है। योजना के तहत गैर-नस्लीय गाय और भैंसों का कृत्रिम गर्भाधान कर उन्हें उच्च नस्ल के दुधारू पशुओं में विकसित किया जाएगा, जिससे दूध उत्पादन बढ़ेगा। सरकार का दावा है कि इससे लाभार्थी महिलाओं की सालाना आय में 3 से 4 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कृत्रिम गर्भाधान अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रम, पंचायत स्तर पर मैत्री कार्यकर्ताओं की तैनाती और नियमित समीक्षा की व्यवस्था की जाएगी। सरकार का कहना है कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |