Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ विधानसभा: कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव पर करेगी फैसला, कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी
 Chhattisgarh Assembly, Congress ,government , several issues.

छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में अंतिम निर्णय रविवार शाम नेता प्रतिपक्ष के सरकारी आवास पर होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा। यदि प्रस्ताव पर सहमति बनती है, तो कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान सरकार को विभिन्न जनहित और प्रशासनिक मुद्दों पर घेरने की रणनीति अपनाएगी।

 

कांग्रेस की तैयारी नकटी गांव में कथित प्रधानमंत्री आवास ध्वस्तीकरण, कानून-व्यवस्था, जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग, किसानों के लिए खाद की कमी, बिजली दरों में बढ़ोतरी, महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की है। पार्टी का मानना है कि इन विषयों पर सरकार से जवाब मांगते हुए सदन में तीखी बहस की जा सकती है। हालांकि, अविश्वास प्रस्ताव लाने का अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।

Priyanshi Chaturvedi 11 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.