Since: 23-09-2009
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छह दिवसीय विदेश दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। करीब 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह न्यूजीलैंड यात्रा है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी। इसके अलावा वह बिजनेस और स्पोर्ट्स कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ऑकलैंड में आयोजित ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम में लगभग 40 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) का उद्घाटन मुकाबला पहली बार भारत में खेला जाएगा। 12 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में होने वाला यह मैच किसी विदेशी टी-20 लीग का भारत में पहला मुकाबला होगा। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और पूर्व क्रिकेटर स्टीव वॉ भी मौजूद रहे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |