Since: 23-09-2009
भोपाल कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा समिति की बैठक के दौरान मास्टर प्लान लागू नहीं होने के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील की फंदा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत से तीखी बहस हो गई। चर्चा के दौरान दोनों पक्षों के बीच उंगली दिखाकर बहस हुई, जिस पर माहौल गर्मा गया। विधायक आरिफ मसूद ने आरोप लगाया कि बीच में हस्तक्षेप कर बैठक की मर्यादा भंग की जा रही है, जबकि प्रमोद सिंह राजपूत ने उन्हें "औकात में रहकर बात करने" की नसीहत दी।
करीब 10 मिनट तक चली इस नोकझोंक के बाद आरिफ मसूद ने कहा कि वह सांसद से चर्चा कर रहे थे और भोपाल के मास्टर प्लान में सुधार जरूरी है, अन्यथा शहर का विकास प्रभावित होगा। वहीं बैठक के दौरान भाजपा विधायक ने भी स्मार्ट सिटी परियोजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे भोपाल का नुकसान हुआ है। मास्टर प्लान को लेकर बैठक में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच माहौल काफी तनावपूर्ण रहा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |