Since: 23-09-2009
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 30 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में यह उनका ऑस्ट्रेलिया का तीसरा दौरा है, जो दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत, चंद्रयान, गगनयान और रक्षा क्षमताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया भारत की नई शक्ति को पहचान रही है। उन्होंने कहा कि "ऑपरेशन सिंदूर का डेमो तो दुनिया देख ही चुकी है", जो भारत की निर्णायक क्षमता का उदाहरण है।
प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे अपनी मेहनत से ऑस्ट्रेलिया की प्रगति में योगदान दे रहे हैं, लेकिन उनका दिल हमेशा भारत से जुड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि मेलबर्न में भारतीय संस्कृति की मजबूत छाप दिखाई देती है और यहां के कई इलाके 'लिटिल इंडिया' या 'मिनी इंडिया' के नाम से जाने जाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि प्रवासी भारतीय दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और यही भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की सबसे बड़ी ताकत है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |