Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करते रतलाम पहुंचे नितिन गडकरी
Nitin Gadkari ,  Ratlam,  inspect ,  Delhi-Mumbai Expressway

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निरीक्षण के दौरान रतलाम जिले की सीमा पर करीब पांच मिनट के लिए रुके। उन्होंने कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार से मुलाकात कर जिले से गुजर रहे आठ लेन एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर चल रहे पैचवर्क की जानकारी ली। गडकरी ने सड़क मरम्मत के कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और इसके बाद 19 वाहनों के काफिले के साथ गुजरात के लिए रवाना हो गए। इस दौरान वे रतलाम जिले में किसी अन्य स्थान पर नहीं रुके।

 

गडकरी के दौरे को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन ने पूरे मार्ग पर विशेष निगरानी रखी, ताकि काफिले के दौरान यातायात बाधित न हो। हालांकि, रास्ते में कई लोग एक्सप्रेसवे की खामियों से उन्हें अवगत कराना चाहते थे, लेकिन उनका काफिला कहीं नहीं रुका। उल्लेखनीय है कि गडकरी बुधवार को राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करने के बाद सड़क मार्ग से गुजरात के दौरे पर निकले हैं।

Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.