Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पीथमपुर में 272 करोड़ का नया प्लांट शुरू, 5 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे
new plant , inaugurated ,  Pithampur, employment opportunities

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के पीथमपुर में लिउगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 272 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित नए विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीथमपुर ‘मेक इन एमपी’ और ‘मेक इन इंडिया’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश निवेशकों के लिए भरोसेमंद राज्य बन चुका है और सरकार ग्रीन इंडस्ट्री, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग, फार्मा और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित कर रही है।

 

लिउगोंग इंडिया ने अपनी मौजूदा इकाई का 272 करोड़ रुपये के निवेश से विस्तार किया है, जिससे कंपनी की वार्षिक उत्पादन क्षमता 3,250 से बढ़कर 7,500 मशीनें हो जाएगी। इस परियोजना से 600 प्रत्यक्ष और 5,000 से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही कंपनी में भारतीय कंपोनेंट्स की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी, जिससे प्रदेश के एमएसएमई और ऑटो कंपोनेंट उद्योगों को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.