Since: 23-09-2009
रायपुर में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। बैठक के दौरान उन्होंने ट्रैफिक विभाग के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) को फटकार लगाते हुए कहा कि “ट्रैफिक में तुम्हारा सेंस काम नहीं करता।” उन्होंने कहा कि राजधानी में 20 मिनट का सफर तय करने में लोगों को एक घंटे तक का समय लग रहा है और पुलिसकर्मी थानों से बाहर निकलकर प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन नहीं कर रहे हैं।
रायपुर कलेक्टर और ग्रामीण एसपी श्वेता सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में सांसद ने ट्रैफिक जाम की समस्या को शहर की प्रमुख चुनौतियों में बताया और अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक का वीडियो स्वयं बृजमोहन अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |