Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
फर्जी E-Challan से साइबर ठगी का खतरा, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी
Risk ,  cyber fraud via fake e-challans; Transport Department issues warning

छत्तीसगढ़ में फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी के मामले सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। साइबर अपराधी एसएमएस, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए सरकारी नोटिस जैसे दिखने वाले संदेश भेजकर लोगों को फर्जी लिंक पर क्लिक करने के लिए बहका रहे हैं। इन लिंक के माध्यम से बैंक खाता, एटीएम कार्ड, यूपीआई और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी हासिल कर बैंक खातों से रकम उड़ाई जा रही है। विभाग ने लोगों से ई-चालान की पुष्टि केवल आधिकारिक पोर्टल पर करने और किसी भी संदिग्ध लिंक से दूर रहने की अपील की है।

 

अधिकारियों के अनुसार, ठग कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माने या वाहन जब्त करने का डर दिखाकर लोगों पर तत्काल भुगतान का दबाव बनाते हैं। कई मामलों में फर्जी ऐप डाउनलोड करवाकर मोबाइल में मालवेयर भी इंस्टॉल किया जाता है, जिससे बैंकिंग और निजी डेटा खतरे में पड़ सकता है। परिवहन विभाग ने सलाह दी है कि किसी भी अज्ञात नंबर से आए संदेश पर भरोसा न करें, ओटीपी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें और संदिग्ध ई-चालान मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।

Priyanshi Chaturvedi 8 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.