Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
महाराष्ट्र में बारिश का कहर: सातारा में पुल टूटा, क्रेन से निकाली गईं कारें; कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित
Maharashtra, Bridge collapses,  Satara, cars retrieved

महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सातारा जिले के महाबलेश्वर क्षेत्र में वेन्ना नदी पर बना एक छोटा पुल भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कई पर्यटक वाहन बीच रास्ते में फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा क्रेन की मदद से फंसी हुई कारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुल टूटने से नदी के दूसरी ओर स्थित होटलों और मार्गों का संपर्क भी कुछ समय के लिए बाधित हो गया।

भारी बारिश का असर केवल सातारा तक सीमित नहीं है। मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में लगातार वर्षा के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कुछ स्थानों पर रेलवे ट्रैक और प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों से अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भी लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। कई सड़कों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है और राहत एवं बचाव दल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Priyanshi Chaturvedi 6 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.