Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सांची में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोककर रहवासियों ने रखीं समस्याएं, मूलभूत सुविधाओं की मांग
Sanchi stopped , Union Minister Shivraj Singh Chouhan

रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगर सांची में रविवार रात केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे के दौरान स्थानीय रहवासियों ने उनका काफिला रोककर अपनी समस्याएं सामने रखीं। वार्ड क्रमांक-14 स्थित बांके बिहारी कॉलोनी के बड़ी संख्या में रहवासी ज्ञापन लेकर मौके पर पहुंचे और सड़क, पेयजल, नाली, बिजली समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि वर्षों से प्रशासन और संबंधित विभागों से शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंत्री का काफिला कॉलोनी के पास पहुंचते ही रहवासियों ने वाहन रुकवाया। शुरुआत में सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं वाहन रुकवाकर लोगों की बात सुनी। महिलाओं, बुजुर्गों और स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कॉलोनी बसने के समय बेहतर सड़क, पेयजल, नाली और बिजली जैसी सुविधाओं का वादा किया गया था, लेकिन आज तक अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकीं। बारिश के दौरान जलभराव और खराब सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

लोगों की शिकायतें सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान वाहन से उतरकर नागरिकों के बीच पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि वे स्वयं कॉलोनी का दौरा कर वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि किसी भी नागरिक को बुनियादी सुविधाओं के लिए वर्षों तक इंतजार नहीं करना चाहिए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे।

Priyanshi Chaturvedi 6 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.