Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शिवपुरी में 2500 करोड़ की डिफेंस फैक्ट्री की नींव आज, मध्य प्रदेश बनेगा रक्षा निर्माण का नया केंद्र
defense factory , Shivpuri, laid today; Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले को रविवार को 2500 करोड़ रुपये की मेगा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग परियोजना की सौगात मिलने जा रही है। कोलारस क्षेत्र के ग्राम पाली में स्थापित होने वाली इस रक्षा निर्माण इकाई का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। अदाणी समूह की इस परियोजना में सेना के लिए गोला-बारूद और अन्य आधुनिक रक्षा उपकरणों का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में अदाणी समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडाणी और डायरेक्टर जीत अडाणी भी मौजूद रहेंगे।

यह डिफेंस संयंत्र 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' अभियान को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रक्षा उपकरणों एवं अत्याधुनिक तकनीकों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

करीब 2500 करोड़ रुपये के निवेश वाली इस परियोजना से क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। स्थानीय युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि सहायक उद्योगों के विकास से शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की संभावना है। इस परियोजना के साथ मध्य प्रदेश देश के उभरते डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 5 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.