Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पहली ही तेज बारिश में रायपुर रेलवे स्टेशन की खुली पोल, प्लेटफॉर्म पर टपका पानी, अंडरब्रिज में जलभराव
Raipur Railway Station , heavy rain: water dripped,platform

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का ए-1 श्रेणी का रेलवे स्टेशन मानसून की पहली ही तेज बारिश में बदहाल नजर आया। शनिवार शाम हुई बारिश के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 के शेड से पानी झरने की तरह टपकने लगा, जिससे छत के नीचे खड़े यात्री भी भीग गए। बारिश से बचने के लिए लोग अपना सामान लेकर प्लेटफॉर्म पर सूखी जगह की तलाश में इधर-उधर भागते दिखाई दिए। पानी भरने और फिसलन के कारण यात्रियों को आवागमन में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कुछ ही देर की बारिश में स्टेशन की व्यवस्था की पोल खुलने के बाद कई यात्रियों ने शेड से टपकते पानी और अव्यवस्था के वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे रेलवे स्टेशन की रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

बारिश का असर गुढ़ियारी अंडरब्रिज में भी देखने को मिला, जहां जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया। स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ी और कई वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। स्थानीय लोगों ने रेलवे और प्रशासन से बारिश के मौसम में जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की है।

Priyanshi Chaturvedi 5 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.