Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
8 जुलाई को साय कैबिनेट की बैठक, किसानों के लिए यूरिया वितरण में बड़ी राहत समेत कई अहम फैसलों की उम्मीद
Sai Cabinet meeting , July 8, r farmers.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 8 जुलाई को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक होगी। बैठक में कृषि, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि सरकार विभिन्न विभागों की प्रस्तुतियों पर विचार करते हुए कई नीतिगत फैसलों को मंजूरी दे सकती है।

खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए यूरिया वितरण के नियमों में बदलाव किया है। अब किसानों को खरीफ 2025 के बराबर ही यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा और पहले लागू 80 प्रतिशत वितरण सीमा को समाप्त कर दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी सहकारी समिति में अस्थायी रूप से यूरिया का स्टॉक कम पड़ता है, तो उपलब्ध होते ही किसानों को उनकी शेष पात्रता के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला प्रशासन को सभी सहकारी समितियों में खाद, बीज और कृषि ऋण की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को खरीफ सीजन में किसानों को समय पर सभी आवश्यक कृषि संसाधन उपलब्ध कराने के साथ नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि खेती की लागत कम हो, भूमि की उर्वरता बनी रहे और किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

Priyanshi Chaturvedi 3 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.