Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
संविलियन की मांग पर अतिथि शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कांग्रेस ने दिया आंदोलन को समर्थन
Guest teachers , demanding merger; Congress extends support

छत्तीसगढ़ में प्रांतीय अतिथि शिक्षक विद्यामितान कल्याण संघ के बैनर तले अतिथि शिक्षकों ने संविलियन और समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के गृह जिले दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में शिक्षक कलमबंद हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि पिछले 12 वर्षों से सरकारी स्कूलों में नियमित शिक्षकों की तरह शिक्षण और प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

आंदोलन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि उन्हें वर्तमान में लगभग 20 हजार रुपये मानदेय मिलता है, जबकि उनसे नियमित शिक्षकों के समान कार्य कराया जाता है। प्रदेशभर में कार्यरत करीब 1532 विद्यामितान अतिथि शिक्षक संविलियन, समान काम के बदले समान वेतन और अन्य कर्मचारी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि शिक्षा मंत्री से मुलाकात और आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

अतिथि शिक्षकों की हड़ताल से कई सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है, खासकर उन विद्यालयों में जहां शिक्षण व्यवस्था काफी हद तक अतिथि शिक्षकों पर निर्भर है। इस बीच आंदोलन को कांग्रेस का भी समर्थन मिला है। दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने सरकार से शिक्षकों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।

Priyanshi Chaturvedi 3 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.