Since: 23-09-2009
गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अनुसार, आरोपी गुजरात में संगठन का सक्रिय सपोर्ट नेटवर्क तैयार करने और उसकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। यह कार्रवाई गुजरात के विभिन्न जिलों और पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में एक साथ चलाए गए अभियान के दौरान की गई।
एटीएस के मुताबिक, सभी गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां उनके नेटवर्क, संपर्कों तथा संभावित गतिविधियों की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |