Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
18 साल पुराने सुल्तान शाह बावड़ी विवाद में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
administration , 18-year-old Sultan Shah Baoli dispute; government land

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा स्थित सुल्तान शाह बावड़ी से जुड़े 18 साल पुराने भूमि विवाद में वक्फ अधिकरण के फैसले के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 बीघा 10 बिस्वा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। अधिकरण ने स्पष्ट किया कि वक्फ संपत्ति केवल 198 वर्ग फीट तक सीमित है और शेष भूमि पर वक्फ का कोई अधिकार नहीं है। इसके बाद जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तीन बुलडोजरों की मदद से अवैध गोदाम, केबिन और अन्य निर्माण हटाकर भूमि को अपने कब्जे में ले लिया तथा तारबंदी भी कर दी।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग व ड्रोन निगरानी की व्यवस्था रही। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन पर निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप लगाया, जबकि अधिकारियों ने अदालत के आदेश का हवाला देते हुए कार्रवाई को वैधानिक बताया। वर्ष 2008 में दायर इस मामले में लंबी सुनवाई के बाद वक्फ अधिकरण ने भूमि पर किए गए दावे को खारिज कर दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की।

Priyanshi Chaturvedi 3 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.