Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सिंधिया के गुना दौरे में भाजपा की अंदरूनी खींचतान उजागर, वफादारी और नाराजगी दोनों आईं सामने
Internal infighting,  BJP , Scindia

केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के तीन दिवसीय गुना दौरे के दौरान भाजपा की अंदरूनी राजनीति खुलकर सामने आ गई। जहां एक ओर सिंधिया समर्थकों ने उनके कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी दर्ज कराई, वहीं पार्टी के कुछ पुराने नेताओं ने दूरी बनाए रखी। गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य पूरे दौरे के दौरान किसी भी प्रमुख कार्यक्रम में नजर नहीं आए। बाद में उन्होंने कहा कि यदि हर समय बैठकों और कार्यक्रमों में ही लगे रहें तो परिवार और अन्य जिम्मेदारियां कैसे निभाई जाएंगी। उन्होंने सिंधिया को चापलूसों और चुगलखोरों से सावधान रहने की सलाह भी दी।

दूसरी ओर, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने सार्वजनिक मंच से ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति अपनी निष्ठा का खुलकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक उनके शरीर में खून की आखिरी बूंद है, तब तक वे सिंधिया के प्रति समर्पित रहेंगे और राजनीति में कुछ मिले या न मिले, अपनी वफादारी नहीं छोड़ेंगे। उनके इस बयान को भाजपा के भीतर सिंधिया समर्थक खेमे के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

 

गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही 'पुरानी भाजपा' और 'नई भाजपा' के बीच वर्चस्व की चर्चा होती रही है। सिंधिया के इस दौरे के दौरान भी दोनों गुटों के बीच मतभेद खुलकर सामने आए। विधायक पन्नालाल शाक्य के हालिया बयानों और उनकी सिंधिया समर्थक नेताओं पर की गई टिप्पणियों को लेकर पहले भी प्रदेश भाजपा नेतृत्व नाराजगी जता चुका है। ऐसे में सिंधिया का यह दौरा संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी और राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई चर्चाओं का कारण बन गया है।

Priyanshi Chaturvedi 2 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.