Since: 23-09-2009
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में डायल 112 में तैनात आरक्षक संदीप शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) उमेश प्रसाद गुप्ता ने इस संबंध में निलंबन आदेश जारी किया। आदेश में आरक्षक पर कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अमर्यादित आचरण का आरोप लगाया गया है। निलंबन के बाद उन्हें रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) रायपुर से संबद्ध कर दिया गया है।
यह मामला 30 जून 2026 की रात करीब 11 बजे का है, जब देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर कार और बाइक के बीच गंभीर सड़क हादसे की सूचना डायल 112 को मिली थी। आपातकालीन कॉल मिलने के बाद आरक्षक संदीप शर्मा को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया, लेकिन आरोप है कि वह निर्धारित समय पर मौके पर नहीं पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने इसे आपातकालीन सेवा में गंभीर लापरवाही माना।
घटना की समीक्षा के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवा में तैनात कर्मियों से त्वरित प्रतिक्रिया की अपेक्षा की जाती है और ऐसी लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |