Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
तीसरे समयमान वेतन पर मंजूरी नहीं, सहायक शिक्षकों ने सरकार से लगाई गुहार
No approval , third time-bound, pay scale assistant teachers

छत्तीसगढ़ में क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान के लिए कर्मचारियों से विकल्प भरवाने की प्रक्रिया के बीच सहायक शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है। शिक्षक फेडरेशन का कहना है कि सहायक शिक्षकों के लिए तीसरे समयमान वेतनमान को अब तक मंजूरी नहीं मिली है, ऐसे में उनसे क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान में से किसी एक का विकल्प भरवाना उचित नहीं है। संगठन का कहना है कि अधूरी व्यवस्था के कारण हजारों शिक्षक असमंजस की स्थिति में हैं।

फेडरेशन के अनुसार, यदि सहायक शिक्षक क्रमोन्नति का विकल्प चुनते हैं तो भविष्य में तीसरे समयमान वेतनमान के लाभ से वंचित हो सकते हैं। वहीं समयमान वेतनमान का विकल्प चुनने पर भी उन्हें पूरा लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि तीसरे समयमान वेतनमान से संबंधित आदेश अभी तक जारी नहीं हुआ है। संगठन ने इसे अन्य शिक्षक संवर्गों की तुलना में असमान व्यवस्था बताते हुए पहले इस विसंगति को दूर करने की मांग की है।

 

शिक्षक फेडरेशन ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव और संबंधित विभागों को ज्ञापन भेजकर सहायक शिक्षकों के लिए त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान को जल्द मंजूरी देने की मांग की है। साथ ही विकल्प भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने और सभी शिक्षक संवर्गों के लिए समान वेतनमान व्यवस्था लागू करने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी भी शिक्षक को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।

Priyanshi Chaturvedi 2 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.