Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल, रायपुर कमिश्नरी समेत 70 निरीक्षकों के तबादले
Income Tax Department; 70 inspectors transferred,  Raipur Commissionerate.

आयकर विभाग ने प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत सीजी-एमपी सेक्टर में 70 आयकर निरीक्षकों के तबादले किए हैं। भोपाल स्थित मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी सूची में रायपुर कमिश्नरी रेंज के 29 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें राजेश कुमार, सुजीत सरकार, अभिषेक कुमार, राकेश बोरकर और कुणाल राणा समेत कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले 23 जून को विभाग ने 209 आयकर निरीक्षकों का तबादला किया था। उस सूची में सबसे अधिक 46 अधिकारी भोपाल और 31 रायपुर से स्थानांतरित किए गए थे। इसके अलावा इंदौर, भिलाई और बिलासपुर समेत अन्य शहरों के अधिकारियों की भी नई तैनाती की गई थी। लगातार हो रहे इन तबादलों को विभाग के व्यापक प्रशासनिक पुनर्गठन का हिस्सा माना जा रहा है।

विभाग का उद्देश्य नए वित्त वर्ष के लिए कर प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाना और मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। अधिकारियों का मानना है कि नई पदस्थापनाओं से कर संग्रह, जांच और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी तथा राजस्व प्रशासन की कार्यक्षमता और निगरानी व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी।

 
Priyanshi Chaturvedi 30 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.