Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
एमपी के 40 जिलों में अब तक नहीं पहुंचा मानसून, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Monsoon , 40 districts,  MP; heavy rain alert issued for several areas.

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। 24 जून को प्रदेश में प्रवेश करने के बाद अब तक मानसून केवल 15 जिलों तक ही पहुंच पाया है, जबकि 40 जिलों में इसकी एंट्री का इंतजार है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। भोपाल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, धार, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर, रीवा, सतना, शहडोल, सागर और अन्य जिलों में तेज बारिश की संभावना है। दूसरी ओर ग्वालियर, मुरैना, भिंड, नीमच और मंदसौर जैसे जिलों में फिलहाल बूंदाबांदी का अनुमान है, जहां अभी मानसून पूरी तरह नहीं पहुंचा है। जून महीने में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 38 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

बारिश की गतिविधियों के बीच तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। उज्जैन, इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जबकि ग्वालियर और नौगांव में अब भी गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ प्रदेश के शेष जिलों में भी बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है।

Priyanshi Chaturvedi 29 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.