Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, लेट बिल भुगतान पर अब सिर्फ देरी के दिनों का लगेगा ब्याज
electricity consumers,  Chhattisgarh, bill payments

छत्तीसगढ़ के करीब 66 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में अब बिजली बिल की तय तारीख निकलने के बाद भुगतान करने पर पूरे महीने का लेट पेमेंट चार्ज नहीं देना होगा। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं से केवल जितने दिनों की देरी होगी, उतने ही दिनों का ब्याज लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर 'रोजाना बढ़ते ब्याज' या 'दोहरा झटका' जैसी खबरें भ्रामक हैं और नए नियम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना है।

पहले की व्यवस्था में यदि कोई उपभोक्ता बिल जमा करने में एक या दो दिन भी देर करता था, तो उसे पूरे महीने का 1.5 प्रतिशत लेट पेमेंट सरचार्ज देना पड़ता था। इससे कम देरी होने पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। अब राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) के नए नियम के अनुसार प्रतिदिन 0.04 प्रतिशत की दर से अधिभार लगाया जाएगा। यानी जितने दिन भुगतान में देरी होगी, केवल उतने ही दिनों का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

नई व्यवस्था के तहत यदि उपभोक्ता एक दिन की देरी से बिल जमा करता है तो उसे सिर्फ 0.04 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा। वहीं 30 दिन की देरी होने पर कुल 1.2 प्रतिशत अधिभार लगेगा, जो पहले लागू 1.5 प्रतिशत सरचार्ज से भी कम है। पावर कंपनी का कहना है कि यह बदलाव उपभोक्ताओं के हित में किया गया है और इससे लेट पेमेंट शुल्क अधिक पारदर्शी और न्यायसंगत होगा।

Priyanshi Chaturvedi 29 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.