Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
रायपुर पहुंचे पवन खेड़ा, राम मंदिर और RSS को लेकर लगाए आरोप
Pawan Khera ,  Raipur;  Ram Mandir , RSS.

कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा रविवार देर रात रायपुर पहुंचे। वह सोमवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार तथा संघ की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए।

पवन खेड़ा ने अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा अनियमितता के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर ट्रस्ट का गठन आरएसएस की सोच और निगरानी में हुआ है तथा उसकी गतिविधियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय की भी नजर रही है। हालांकि, खेड़ा के इन आरोपों पर समाचार लिखे जाने तक आरएसएस, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट या केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के महात्मा गांधी से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खेड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वतंत्रता आंदोलन और देश के इतिहास में कोई योगदान नहीं रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या से लेकर उज्जैन तक सामने आए घटनाक्रम संघ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी के बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।

Priyanshi Chaturvedi 29 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.