Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
11 साल बाद दुर्ग यूनिवर्सिटी में शुरू होगी नियमित पढ़ाई, जुलाई से पीजी कक्षाओं का आगाज
 Regular classes, Durg University , 11 years; PG classes to start in July.

दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय अब केवल परीक्षा आयोजित करने और परिणाम घोषित करने तक सीमित नहीं रहेगा। स्थापना के करीब 11 वर्ष बाद विश्वविद्यालय में पहली बार यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) की शुरुआत होने जा रही है। नए शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय परिसर में सीधे स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर की पढ़ाई शुरू होगी। शुरुआती चरण में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, बॉटनी और जूलॉजी विषयों में प्रवेश दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जुलाई से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है, जिससे विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ आधुनिक और रोजगारोन्मुखी कोर्स भी शुरू करने की योजना बनाई है। कुलपति प्रो. संजय तिवारी के अनुसार, एआईसीटीई से एमबीए, एमसीए और फिनटेक समेत आठ नए प्रोफेशनल कोर्सों को मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा सप्लाई चेन मैनेजमेंट, ब्लॉकचेन मैनेजमेंट और ट्रैवल एंड टूरिज्म जैसे पाठ्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। साथ ही स्पेशल बीएड कार्यक्रम और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पेशल एजुकेशन स्थापित करने की दिशा में भी तैयारी चल रही है, जिससे विशेष शिक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित शिक्षकों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

यूटीडी की शुरुआत के साथ विश्वविद्यालय में शोध और अकादमिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। हालांकि नई विश्वविद्यालय भवन का औपचारिक लोकार्पण अभी नहीं हुआ है, इसलिए शुरुआती दौर में प्रयोगात्मक कक्षाओं के लिए शासकीय वीवाईटी साइंस कॉलेज सहित सहयोगी संस्थानों की प्रयोगशालाओं का उपयोग किया जाएगा। विश्वविद्यालय का कहना है कि भविष्य में शिक्षकों की भर्ती, शोध कार्यों को बढ़ावा, प्री-पीएचडी गतिविधियों का विस्तार और मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करने जैसी योजनाओं पर भी तेजी से काम किया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 28 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.