Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भोपाल में मुहर्रम के मातमी जुलूस निकले, कर्बला के संदेश के साथ आतंकवाद और वैश्विक संघर्षों पर दिखे पोस्टर
Muharram ,  Bhopal; posters addressing terrorism , global conflicts , Karbala.

भोपाल में मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों से मातमी जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। फतेहगढ़, इमामी गेट, हमीदिया रोड और करोंद सहित कई क्षेत्रों से ताजिए, अलम, बुर्राक और धार्मिक परचम के साथ जुलूस रवाना हुए। दोपहर में सभी जुलूस इमामी गेट चौराहे पर एकत्र हुए, जहां विभिन्न अंजुमनों ने सामूहिक मातम किया। इसके बाद जुलूस वीआईपी रोड स्थित करबला की ओर बढ़े। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने पुराने शहर में व्यापक इंतजाम किए थे।

जुलूस के दौरान कुछ लोगों के हाथों में ऐसे पोस्टर नजर आए, जिनमें कर्बला के संदेश के साथ फिलिस्तीन, मणिपुर, पहलगाम और ईरान से जुड़े घटनाक्रमों का उल्लेख किया गया था। एक पोस्टर पर "कर्बला – जुल्म के खिलाफ आवाज" और "दुनिया में कहीं भी आतंकवाद, हर जगह शांति के लिए खतरा है" जैसे संदेश लिखे थे। वहीं, कुछ युवाओं की टी-शर्ट पर ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर भी दिखाई दी। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए रहा।

भीषण गर्मी के बीच सैकड़ों अकीदतमंद नंगे पैर हाथों में अलम लेकर "या हुसैन" की सदाओं के साथ मातमी जुलूस में शामिल हुए। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने सेवा भाव से नंगे पैर चल रहे श्रद्धालुओं के पैरों पर पानी डालकर उन्हें गर्म सड़क से राहत पहुंचाई। शहर के प्रमुख चौराहों पर उलेमा ने करबला की जंग, हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत और अन्याय के खिलाफ उनके संघर्ष पर तकरीरें कीं। पूरे आयोजन के दौरान गम, श्रद्धा और इंसानियत का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।

Priyanshi Chaturvedi 26 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.