Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
BJP का डिजिटल अभियान: 7 लाख कार्यकर्ताओं की होगी ऑनलाइन परीक्षा, संगठन ऐप पर देना होगा टेस्ट
BJP

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए देशभर के करीब 7 लाख बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल प्रशिक्षण और ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया है। पार्टी के संगठन ऐप के माध्यम से आयोजित इस अभियान में 65 हजार से अधिक बूथ समितियों के कार्यकर्ता और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के साथ-साथ पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की बेहतर जानकारी देना है।

डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, संगठन के विकास, शीर्ष नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रतिभागियों को संगठन ऐप पर ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इस अभियान के लिए विस्तृत एक्शन प्लान पहले ही सभी जिला अध्यक्षों को भेजा जा चुका है। यह विशेष प्रशिक्षण अभियान 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि से शुरू हुआ था और 6 जुलाई 2026 को उनकी जयंती के अवसर पर समाप्त होगा।

बीजेपी ने 6 जुलाई तक सभी कार्यकर्ताओं की डिजिटल ट्रेनिंग और ऑनलाइन मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी का मानना है कि इस पहल से संगठन की कार्यक्षमता बढ़ेगी और कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं के साथ-साथ संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा सकेंगे। इसके लिए शक्ति केंद्र प्रभारियों और मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सभी बूथों का दौरा कर प्रत्येक कार्यकर्ता को स्मार्टफोन के जरिए संगठन ऐप और ऑनलाइन प्रशिक्षण से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 26 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.