Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुहर्रम पर रायपुर में निकला मातमी जुलूस, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रात तक कई मार्ग रहेंगे प्रभावित
 Raipur,  Muharram; traffic advisory issued; several routes , until night.

मुहर्रम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में रायपुर में शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों से ताजिया और मातमी जुलूस निकाले गए। 'या हुसैन' के नारों और मातम के बीच बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुआ यह जुलूस रात 10 बजे चौबे कॉलोनी स्थित करबला तालाब पहुंचकर संपन्न होगा। राजातालाब, मोमिनपारा, अमीनपारा, छोटापारा, बैजनाथपारा, नेहरू नगर और संजय नगर टिकरापारा सहित कई क्षेत्रों से ताजिया सवारी निकाली गई। मोमिनपारा स्थित हैदरी मस्जिद से शाम 4 बजे मुख्य मातमी जुलूस निकला, जो आज़ाद चौक, आमापारा और जीई रोड होते हुए करबला तालाब पहुंचा।

मुहर्रम के मौके पर हैदरी मस्जिद में सुबह यौमे आशूरा की नमाज़ और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नमाज़-ए-जुमा के बाद मरसियाख्वानी हुई और आज़ाद चौक पर इमामे जुमा मौलाना अल्हाज असगर मेहदी ने तकरीर की। जुलूस के करबला तालाब पहुंचने के बाद शामे गरीबां की मजलिस आयोजित होगी, जिसमें इलाहाबाद के मौलाना सैय्यद मोहम्मद अली गौहर खिताब करेंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

जुलूस को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। नूरानी चौक, पंडरी बस स्टैंड, मौदहापारा, गुरुनानक चौक, राठौर चौक, रामसागरपारा, मोमिनपारा, आज़ाद चौक, आमापारा और जीई रोड सहित कई मार्गों पर यातायात चरणबद्ध तरीके से डायवर्ट किया जाएगा। दुर्ग-भिलाई की ओर जाने वाले वाहनों को शास्त्री चौक, महिला थाना चौक, कालीबाड़ी चौक, पचपेड़ी नाका और रिंग रोड-1 से होकर गुजरने की सलाह दी गई है। वहीं सिटी बसों का संचालन भी बदले हुए मार्गों से किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक जुलूस मार्ग से बचने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है।

Priyanshi Chaturvedi 26 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.