Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
AIU की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष बने प्रो. राजीव चौधरी, अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं के आवंटन की संभालेंगे जिम्मेदारी
Prof. Rajiv Chaudhary appointed Chairman, AIU National Committee;

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) के वरिष्ठ शिक्षाविद् और खेल प्रशासक प्रो. (डॉ.) राजीव चौधरी को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने सत्र 2026-27 के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं के आवंटन के लिए गठित राष्ट्रीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह समिति देशभर के विश्वविद्यालयों से प्राप्त प्रस्तावों का मूल्यांकन कर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए उपयुक्त विश्वविद्यालयों का चयन करेगी। चयन प्रक्रिया में खेल अधोसंरचना, आवास, परिवहन, चिकित्सा सुविधाएं, मानव संसाधन और आयोजन के पूर्व अनुभव जैसे प्रमुख मानकों को आधार बनाया जाएगा।

प्रो. राजीव चौधरी वर्तमान में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू), स्कूल ऑफ स्टडीज़ इन लॉ के विभागाध्यक्ष तथा स्कूल ऑफ स्टडीज़ इन फिजिकल एजुकेशन के विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वे विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा संकाय के डीन का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। खेल शिक्षा और विश्वविद्यालयीय खेल प्रशासन में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए AIU ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रो. राजीव चौधरी की नियुक्ति को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। प्रशासन का कहना है कि यह सम्मान विश्वविद्यालयीय खेलों के विकास, खेल प्रबंधन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकृति है। उनकी नियुक्ति से न केवल विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, बल्कि देशभर में विश्वविद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के बेहतर संचालन और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 26 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.