Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन सख्त, फायर सेफ्टी खामियों पर कार्रवाई की तैयारी
coaching centers , Bhopal; preparations underway, safety lapses.

लखनऊ में हुए कोचिंग अग्निकांड के बाद भोपाल में नगर निगम और जिला प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान शुरू किया है। शहर के प्रमुख शैक्षणिक क्षेत्र एमपी नगर, कोलार और बैरागढ़ में किए गए निरीक्षण के दौरान 40 से अधिक कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए गए हैं। जांच में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी, आवश्यक दस्तावेजों की कमी और सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां सामने आई हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कई संस्थानों में आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) या तो उपलब्ध नहीं थे या फिर सामान रखकर अवरुद्ध कर दिए गए थे। इसके अलावा कई कोचिंग सेंटरों के पास वैध फायर एनओसी नहीं मिली, जबकि कुछ स्थानों पर अग्निशमन यंत्रों की वैधता समाप्त हो चुकी थी और इमरजेंसी अलार्म भी काम नहीं कर रहे थे। ऐसे संस्थानों के खिलाफ सीलिंग सहित अन्य कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। चर्चा में आए Physics Wallah सहित कुछ बड़े कोचिंग संस्थान भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन संस्थानों को नोटिस दिया गया है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर फायर सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त करना होगा और सभी वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। शर्तों का पालन करने और शपथ पत्र देने के बाद ही सील किए गए संस्थानों को दोबारा संचालन की अनुमति मिल सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों से समझौता करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 
Priyanshi Chaturvedi 24 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.