Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक, संगठन विस्तार और समाज सेवा पर हुआ मंथन
Lohana Mahaparishad Zone, Raipur; deliberations,  organizational expansion , social service.

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की संगठनात्मक बैठक उत्साह और समाज सेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुई। बैठक में जोन-13 के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से पदाधिकारी और समाजजन शामिल हुए। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, समाज के हर परिवार तक गतिविधियां पहुंचाने तथा युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई।

बैठक में महापरिषद द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और समितियों की जानकारी भी साझा की गई। पदाधिकारियों को आरोग्य समिति, शिक्षा समिति, मैट्रिमोनियल समिति (लग्न सेतु), महिला समिति, युवा समिति तथा रोजगार एवं व्यवसायिक मंच जैसे प्रकल्पों से अवगत कराया गया। बताया गया कि महापरिषद शिक्षा सहायता, छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहयोग, वैवाहिक सहायता, रोजगार अवसर और युवा सशक्तिकरण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

 

कार्यक्रम में ट्रस्टी किशनभाई मिरानी, जोन-13 अध्यक्ष प्रकाशभाई दावड़ा, जोन प्रभारी ललितभाई पुजारा, राज्य अध्यक्ष शैलेशभाई कारिया सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की विशेष बात यह रही कि महापरिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष Satishbhai Vithalani स्विट्जरलैंड से वीडियो कॉल के जरिए कार्यक्रम में जुड़े। उन्होंने संगठन की एकता, सेवा भावना और वैश्विक स्तर पर लोहाणा समाज को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का संदेश दिया तथा नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Priyanshi Chaturvedi 22 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.