Since: 23-09-2009
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त शनिवार को जारी कर दी गई। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने Tarakeswar में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी। इस योजना का उद्देश्य किसानों को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।
छत्तीसगढ़ में भी इस किस्त का लाभ 24 लाख से अधिक किसानों को मिला है। किसानों के बैंक खातों में लगभग 490 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए। इस अवसर पर Vishnu Deo Sai जशपुर जिले के कुनकुरी में आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए और किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की नींव है तथा सरकार उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, बेहतर बाजार व्यवस्था और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन पर विशेष ध्यान दे रही है। उनका कहना था कि किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित रखने के बजाय कृषि उद्यमिता और मूल्य आधारित खेती से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उनकी आय में स्थायी वृद्धि हो सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिले।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |