Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में नई फायर सेफ्टी गाइडलाइन लागू, 15 मीटर से ऊंची इमारतों में फायर सेफ्टी अफसर अनिवार्य
fire safety guidelines , Chhattisgarh; fire safety officer

छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुमंजिला इमारतों में आग से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई फायर सेफ्टी गाइडलाइन लागू की है। नए नियमों के तहत 15 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली सभी आवासीय और व्यावसायिक इमारतों में फायर सेफ्टी अफसर की नियुक्ति अनिवार्य होगी। यह अधिकारी भवन में लगे सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच, मॉक ड्रिल और फायर सेफ्टी मानकों के पालन की निगरानी करेगा। सरकार का कहना है कि बढ़ते शहरीकरण और ऊंची इमारतों की संख्या को देखते हुए यह कदम लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

नई गाइडलाइन के अनुसार भवनों की ऊंचाई के आधार पर अलग-अलग सुरक्षा मानक तय किए गए हैं। 15 मीटर तक के भवनों में अग्निशामक यंत्र और सुरक्षित निकासी मार्ग, 15 से 35 मीटर तक की इमारतों में फायर अलार्म सिस्टम, 35 से 60 मीटर तक के भवनों में स्प्रिंकलर सिस्टम और रिफ्यूज एरिया, जबकि 60 मीटर से अधिक ऊंची इमारतों में फुल फायर सप्रेशन सिस्टम और अलग कंट्रोल रूम अनिवार्य होंगे। इसके अलावा फायर डिटेक्शन सिस्टम, इंटरनल हाइड्रेंट, ऑटोमैटिक स्प्रिंकलर, इमरजेंसी लाइट, एग्जिट साइन बोर्ड और पर्याप्त जल भंडारण जैसी सुविधाएं भी आवश्यक होंगी।

 

सरकार ने नियमों के पालन में सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित भवन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिसमें बिल्डिंग को सील करना या लाइसेंस रद्द करना भी शामिल हो सकता है। भवन मालिकों, हाउसिंग सोसायटियों और कॉलोनाइजरों को सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित करना होगा। नई गाइडलाइन में आग लगने की स्थिति में लिफ्ट का उपयोग न करने, सीढ़ियों से सुरक्षित निकासी, बुजुर्गों और दिव्यांगों को प्राथमिकता देने तथा निर्धारित असेंबली पॉइंट पर पहुंचने जैसे सुरक्षा उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया है।

Priyanshi Chaturvedi 20 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.