Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
एमपी सरकार का बड़ा फैसला: वरिष्ठ अधिकारियों के खर्चों पर सख्ती, बिना अनुमति राज्य से बाहर दौरे पर रोक
 MP government: Curbs ,  senior officials

Madhya Pradesh की Mohan Yadav सरकार ने प्रशासनिक खर्चों में कटौती और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों पर नए प्रतिबंध लागू किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, अपर मुख्य सचिव (ACS) से लेकर कलेक्टर स्तर तक के अधिकारियों को सरकारी खर्च पर राज्य के बाहर यात्रा करने के लिए पूर्व अनुमति लेनी होगी। भारसाधक सचिव स्तर से नीचे के अधिकारियों को संबंधित सचिव की मंजूरी और भारसाधक सचिवों को मुख्य सचिव की अनुमति के बिना प्रदेश से बाहर दौरे की अनुमति नहीं होगी।

नई व्यवस्था के तहत अधिकारियों को सरकारी यात्राओं के दौरान निजी होटलों में ठहरने से भी परहेज करना होगा। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में उन्हें राज्य के आवासीय आयुक्त की व्यवस्था का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, जहां संभव हो वहां वर्चुअल बैठकों को प्राथमिकता देने, वाहन पूलिंग अपनाने, सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। सरकार का उद्देश्य अनावश्यक खर्चों में कमी लाना और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना है।

 

सरकार ने केवल प्रशासनिक खर्चों तक ही सीमित न रहते हुए विभिन्न विभागों को भी विशेष जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कृषि विभाग को जैविक और प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाने, खाद्य विभाग को पीएनजी नेटवर्क के विस्तार और एलपीजी के डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान करने, जबकि सभी सरकारी विभागों को सौर ऊर्जा के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही खनिज विभाग को महत्वपूर्ण खनिजों की स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया है। यह कदम ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के कुशल प्रबंधन की व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 20 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.