Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
NEET PG का बदला शेड्यूल अब भी नहीं पटरी पर, मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी जूनियर डॉक्टरों की कमी
 NEET PG schedule , off track; shortage , junior doctors ,medical colleges worsens.

कोरोना महामारी के दौरान बिगड़ा NEET PG परीक्षा और प्रवेश का शेड्यूल अब तक सामान्य नहीं हो पाया है। पहले जनवरी से मार्च के बीच आयोजित होने वाली परीक्षा अब अगस्त में हो रही है, जिससे मेडिकल कॉलेजों में पीजी छात्रों की एंट्री में लगातार देरी हो रही है। इस वर्ष NEET PG परीक्षा 30 अगस्त को प्रस्तावित है और काउंसलिंग नवंबर-दिसंबर में होने की संभावना है, जिसका असर छत्तीसगढ़ सहित देश के कई मेडिकल कॉलेजों पर पड़ेगा।

परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया में देरी के कारण नए जूनियर डॉक्टर समय पर अस्पतालों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। पीजी छात्र रेजिडेंट डॉक्टर, हाउस डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर के रूप में मरीजों के इलाज, ऑपरेशन और अस्पताल की दैनिक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी कमी से वरिष्ठ डॉक्टरों और मौजूदा मेडिकल स्टाफ पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव पड़ रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि NEET PG के शेड्यूल को जल्द सामान्य करना जरूरी है ताकि मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच संतुलन बना रहे। वहीं, छत्तीसगढ़ में पीजी की 40 से अधिक नई सीटें बढ़ने की संभावना है, जिससे भविष्य में छात्रों को अधिक अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, नॉन-क्लीनिकल विषयों में छात्रों की घटती रुचि भी एक चुनौती बनी हुई है, क्योंकि पिछले वर्ष इन विभागों की 74 सीटें खाली रह गई थीं।

Priyanshi Chaturvedi 19 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.