Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में सब्जियों के दाम में उछाल, टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का बजट
Vegetable prices surge , Chhattisgarh; tomatoes disrupt kitchen budgets.

छत्तीसगढ़ में सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। तेज गर्मी और स्थानीय उत्पादन में कमी के कारण बाजार में सब्जियों की आवक घट गई है, जिसका सबसे ज्यादा असर टमाटर पर पड़ा है। स्थानीय फसल खत्म होने के बाद अब बाजार बेंगलुरु और नासिक से आने वाले टमाटरों पर निर्भर है। थोक मंडी में टमाटर 700 से 800 रुपये प्रति कैरेट बिक रहा है, जबकि फुटकर बाजार में इसकी कीमत 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

टमाटर के अलावा अन्य हरी सब्जियों के दाम भी ऊंचे बने हुए हैं। बाजार में फूलगोभी 60 रुपये, कुंदरू, मुनगा और गवार फली 80 रुपये, भिंडी और बैंगन 40 रुपये तथा लौकी 30 रुपये प्रति किलो बिक रही है। हरी धनिया 70 से 80 रुपये, हरी मिर्च 70 रुपये और अदरक 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। फलों में जामुन 150 से 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

सब्जी व्यापारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में स्थानीय उत्पादन कम होने और बाहरी राज्यों पर निर्भरता बढ़ने से कीमतों में तेजी आई है। यदि मौसम और आपूर्ति की स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में टमाटर समेत कई सब्जियों के दाम और बढ़ सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि स्थानीय फसल बाजार में आने तक महंगाई से राहत मिलने की संभावना कम है।

Priyanshi Chaturvedi 19 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.