Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
NEET मुद्दे पर CJP का प्रदर्शन तेज, पीएम से मुआवजे और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
CJP, NEET ,PM , Education Minister

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर NEET से जुड़े तनाव और कथित परीक्षा अनियमितताओं के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पत्र में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग करते हुए कहा गया है कि परीक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है और इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

CJP ने घोषणा की है कि 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर दूसरी बार प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले 6 जून को भी संगठन ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। पिछले कुछ दिनों में पुणे, अमृतसर, हैदराबाद, बेंगलुरु और जयपुर समेत कई शहरों में भी CJP समर्थकों ने प्रदर्शन कर परीक्षा प्रणाली में सुधार और छात्रों के हितों की सुरक्षा की मांग उठाई है।

 

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत मई 2026 में हुई थी। संगठन का दावा है कि इसकी प्रेरणा न्यायपालिका की एक टिप्पणी के बाद मिली, जिसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का अभियान शुरू किया गया। CJP का कहना है कि उसका उद्देश्य छात्रों और युवाओं की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है, जबकि सरकार की ओर से इस मांग पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Priyanshi Chaturvedi 19 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.