Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
NEET री-एग्जाम के बीच छात्रों की मौतों ने बढ़ाई चिंता, दो दिन में चार मामले सामने आए
Student deaths ,amidst NEET re-exam , four cases reported ,two days

NEET री-एग्जाम से पहले देश के अलग-अलग राज्यों से छात्रों की मौत के कई मामले सामने आने के बाद परीक्षा व्यवस्था और छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव को लेकर चिंता बढ़ गई है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में 19 वर्षीय NEET अभ्यर्थी अनुकीर्तना की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा को लेकर तनाव में थी। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में 17 वर्षीय एक अन्य NEET छात्र की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, जिसकी जांच जारी है।

पिछले दो दिनों में NEET अभ्यर्थियों की मौत के चार मामले सामने आए हैं। इससे पहले देहरादून और लखनऊ में भी दो छात्रों की मौत की खबरें आई थीं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने और 21 जून को प्रस्तावित री-एग्जाम के बाद कई छात्र और उनके परिवार अनिश्चितता और दबाव का सामना कर रहे हैं। कोयंबटूर की छात्रा के परिवार ने परीक्षा प्रणाली और कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए जवाबदेही की मांग की है।

 

NEET-UG 2026 की मूल परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद National Testing Agency (NTA) ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया। NEET देशभर के मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य स्वास्थ्य शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का प्रमुख माध्यम है, जिसके जरिए एक लाख से अधिक सीटों पर दाखिला होता है। छात्रों की हालिया मौतों के बाद परीक्षा प्रणाली, पारदर्शिता और अभ्यर्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर व्यापक बहस तेज हो गई है।

Priyanshi Chaturvedi 18 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.