Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल में दूसरी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी, जनवरी 2027 में हो सकता है आयोजन
second Global Investors Summit, Bhopal; event likely , January 2027.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दूसरी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, इसका आयोजन जनवरी 2027 में प्रस्तावित है। उद्योग विभाग और एमपीआईडीसी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। पिछली समिट की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सरकार को उम्मीद है कि इस बार निवेश प्रस्तावों का आंकड़ा पिछली बार से कहीं अधिक रहेगा।

फरवरी 2025 में आयोजित पहली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश को 30.77 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें सबसे बड़ा प्रस्ताव अडाणी समूह का 1.10 लाख करोड़ रुपये का था। पिछली समिट राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित हुई थी, जबकि इस बार लाल परेड ग्राउंड, नीलबड़-रातीबड़ क्षेत्र और मानव संग्रहालय परिसर सहित कई स्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है। अंतिम स्थल का चयन निवेशकों और मेहमानों की संभावित संख्या को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

सरकार पिछली समिट के अनुभवों से सीख लेते हुए इस बार तकनीकी और व्यवस्थागत कमियों को दूर करने पर विशेष ध्यान दे रही है। साथ ही, निवेश को बढ़ावा देने के लिए कोलार रोड स्थित सतगढ़ी के पास 172 एकड़ में नया मल्टी-प्रोडक्ट औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जहां टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग और रेडीमेड गारमेंट्स उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार को विश्वास है कि आगामी जीआईएस मध्य प्रदेश को निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत पहचान दिलाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 17 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.